आपके और मेरे दिल का रिश्ता बहुत अजीब है...
मीलों की है दूरियाँ फिर भी आप सब मेरे करीब हैं...!!
Thursday, 24 May 2018
आ जाओ किसी रोज़ आप तो आपकी रूह मे उतर जाऊँ...
साथ रहूँ मैं आपके न किसी और को नज़र आऊँ...
चाहकर छू न सके मुझे कोई इस तरह...
आप कहो तो यूं आपकी बाहों में बिखर जाऊँ...!!😘
Wednesday, 25 April 2018
आकर मुझमे मिल जाओ...
यूँ ही कभी आप मेरी आँखों में आकर मेरी पलकों में खो जाओ
उतर कर इनकी गहराइयों में हौले से मेरे ख्वाबों को छू जाओ...!! 😘
आँख खुलते ही ओझल हो जाते हो आप,
ख्वाब बन के ऐसे क्यों सताते हो आप…
गमों को भुलाने का एक सहारा ही सही,
मेरे मुरझाए हुए दिल को बहलाते हो आप…
दूर तक बह जाते है जज़्बात तन्हा दिल के,
हसरतों के क़दमों से लिपट जाते हो आप…
शीश महल की तरह लगते हो मुझको तो,
खंडहर हुई खव्हाईशोँ को बसाते हो आप…
यादों की तरह क़ैद रहना मेरी आँखों मे,
आँसू बन कर पलकों पे चले आते हो आप…
आपकी अधूरी सी आस मे दिल धडकता तो है,
साँस लेने की साहिल को वजह दे जाते हो आप…😘
Tuesday, 3 April 2018
नींद खुले तो आपको पहलू में पाएँ...
हम भी कैसे सपने देखा करते हैं....💕
Monday, 2 April 2018
खुशकिस्मत हैं,
कुछ पल जिंदगी के...हमारे भी...
जो हर वक्त आपके दिल में रहते हैं...!!
बिना मिले ही आपका यूं प्यार करना मुझसे...
बस आपकी यही चाहत तो मुझे पसन्द है...!!😘