Sunday, 26 November 2017

आप मिले हर खुशी मिल गयी है हमें,
लगता है कि दूसरी जिंदगी मिल गयी है हमें,
जिंदगी मे जिसका था सालों से इंतज़ार हमें,
जीवन का वो साथी बिना मांगे मिल गया है हमें.......!!
साथ अगर दोगे मुस्करायेंगे ज़रूर,
प्यार अगर दिल से करोगे तो निभाएंगे ज़रूर,
राह में कितने कांटे क्यू न हो,
आवाज़ अगर दिल से दोगे तो आएंगे ज़रूर.......!!
हज़ार बार ली है आपने तलाशी मेरे दिल की,
बताओ कभी कुछ मिला है इसमें प्यार के सिवा.........!!
वो जो हमारे लिए खास होते हैं,
जिनके लिए दिल में एहसास होते हैं,
चाहे वक़्त कितना भी दूर कर दे उन्हे,
दूर रह के भी वो दिल के पास होते हैं........!!
हर बार हम पर,
इल्ज़ाम लगा देते हो मोहब्बत का,
कभी खुद से भी पूछा है,
इतने हसीन क्यों हो.........!!
खुशी की परछाइयों का नाम है जिंदगी,
गमों की गहराईयों का नाम है जिंदगी,
एक प्यारा सा यार  है हमारा,
उनकी प्यारी सी हस्सी का नाम है जिंदगी.......!!
दूर हो कर भी आपके पास रहा करते हैं,
आपकी यादों के सहारे जिया करते हैं,
आपसे कोई शिकायत न गिला करते हैं,
आप सलामत रहे बस यही दुआ करते है.......!!

जिनके इरादे 'मेहनत' की स्याही से लिखे होत है... उनकी 'किस्मत' के पन्ने कभी खाली नहीं होते...!!