Sunday, 26 November 2017

आपकी धड़कन से हैं रिश्ता हमारा,
आपकी साँसों से हैं नाता हमारा,
भूल कर भी कभी भूल न जाना,
आपकी यादों के सहारे हैं जीना हमारा! 💕
आप बनके दोस्त ऐसे आए ज़िंदगी मे,
के हम ये ज़माना ही भूल गये,
आपको याद आए ना आए हमारी कभी,
पर हम तो आपको भूलना ही भूल गये........!!
आज आपकी याद सीने से लगा कर हम रोये,
तन्हाई में आपको पास बुला कर हम रोये,
कई बार पुकारा इस दिल ने आपको,
हर बार आपको न पाकर हम रोये........!!
दिल की बात छुपाना आता नही,
किसी का दिल दुखाना आता नही,
आप सोचते है हम भूल गए आपको,
पर कुछ अच्छे दोस्तो को भूलना हमको आता नही........!!
आपके प्यार की दास्तां हमने अपने दिल में लिखी है,
थोड़ी नहीं बे-हिसाब लिखी है,
किया करो कभी हमे भी अपनी दुआओं में शामिल,
हमने अपनी हर एक सांस आपके नाम लिखी है........!!
वो न आए उनकी याद वफ़ा कर गई,
उनसे मिलने की चाह सुकून तबाह कर गई,
आहट दरवाज़े की हुई तो उठकर देखा,
मज़ाक हमसे हवा कर गई!
तोड़ दो न वो क़सम जो खाई है,
कभी कभी याद करलेने मैं क्या बुराई है,
याद आप को किये बिना रहा भी तो नहीं जाता,
दिल में जगा अपने ऐसी जो बनाई है.......!!

जिनके इरादे 'मेहनत' की स्याही से लिखे होत है... उनकी 'किस्मत' के पन्ने कभी खाली नहीं होते...!!