Sunday, 26 November 2017

खयालो मे आता है जब आपका चेहरा,
तो लबों पे अक्सर  प्यास जगाती है,
हम भूल जाते है आपने सारे गम,
जब भी आपकी थोड़ी सी मोहब्बत याद आती है..........!!
आपका चेहरा जब सामने आया,
मेरा दिल आपको देख कर मुस्कुराया ,
शुक्र करता हूँ मैं उस खुदा का,
जिसने मुझे आपसे मिलाया.........!!
जब भी होती है गुफ्तगू खुद से.....💕
आपका जिक्र जरूर होता है.....!!💕
मुद्दतों से अकेले थे हम,
एक ज़माने के बाद किसी का मिलना अच्छा लगा
सागर से गहरा लगा आपका साथ
तैरना आता था पर डूब जाना अच्छा लगा........!!
हिचकियाँ दिला कर ये कैसी उलझान बढ़ा रहे हो,
आँखें बंद है फिर भी नज़र आ रहे हो,
बस इतना बता दो हमें, याद कर रहे हो,
या अपनी याद दिला रहे हो.........!!
हर शाम से आपका इज़हार किया करते है,
हर ख्वाब मे आपका दीदार किया करते है,
दीवाने ही तो है हम आपके ,
जो हर वक़्त आपके मिलने का इंतज़ार किया करते है........!!
दुआओ पे हमारी ऐतबार रखना,
दिल में अपने ना कोई सवाल रखना,
देना चाहते हो अगर खुशिया हमें,
तो बस आप खुश रहना और अपना ख्याल रखना। 

जिनके इरादे 'मेहनत' की स्याही से लिखे होत है... उनकी 'किस्मत' के पन्ने कभी खाली नहीं होते...!!