Sunday, 26 November 2017

शाम होते ही ये दिल उदास होता हैं,
सपनो  के सिवा कुछ न पास होता है,
आपको बहुत याद करते हैं हम,
यादों kaका हर लम्हा मेरे लिए खास होता है.........!!
जमाने से नहीं तो तन्हाई से डरता हूँ
प्यार से नहीं तो रुसवाई से डरता हूंँ
मिलने की उमंग बहुत होती है दिल मे
लेकिन मिलने के बाद आपकी जुदाई से डरता हूँ.......!!
कई चेहरे लेकर लोग यहाँ जिया करते हैं,
हम तो बस एक ही चेहरे से प्यार करते हैं,
न छुपाया करो आप अपने चेहरे को,
क्योंकि हम आपको देख के ही जिया करते हैं.......!!
आप की याद दिल बेकरार करती है,
नजर तलाश आपको बार-बार करती है,
गिला नहीं जो हम दूर है आपसे,
आप की जुदाई भी हमसे प्यार करती है.......!!
मुझको ढूंढ लेती है रोज़ एक नए बहाने से,
आपकी याद वाकिफ हो गयी है मेरे हर ठिकाने से.........!!
आँखें भी मेरी पलकों से सवाल करती हैं,
हर वक़्त आपको ही तो याद करती हैं,
जब तक देख न लें चेहरा आपका,
हर घडी आपका ही इंतज़ार करती हैं......!!
हमें मोहब्बत है आपसे खुशबू की तरह,
और खुशबू का कोई पैमाना नहीं होता..........!!

जिनके इरादे 'मेहनत' की स्याही से लिखे होत है... उनकी 'किस्मत' के पन्ने कभी खाली नहीं होते...!!