Sunday, 26 November 2017

शायरी नहीं, यह लफज़ो में लिपटे मखमली...
अहसास हैं मेरे सिर्फ आपके लिए जो बेहद खास हैं मेरे.......!!
लोगों ने रोज़ कुछ नया मांगा ख़ुदा से,
एक हम ही आपके खयाल से आगे नहीं गये......!!
मत पूछो केसे गुज़रता है हर पल आपके बिना,
कभी बात करने की हसरत कभी देखने की तमन्ना.......!! 
कभी सीने से लग कर सुनों वो धडकन,
जो हर पल आपके साथ जीने की ज़िद किया करती है.........!!
लोग पढ़ लेते हैं मेरी आंखो से आपके प्यार की शिद्दत,
मुझसे अब और आपके इश्क़ की हिफाज़त नहीं होती........!!
आप सोचते होगे की आज याद नहीं किया,
कभी आपको भूले ही नहीं तो याद क्या करे......!!
आप लौटकर आ जाना जब भी आपका दिल करे,
सौ बार भी लौटोगे तो हमें अपना ही पाओगे.........!! 😢

जिनके इरादे 'मेहनत' की स्याही से लिखे होत है... उनकी 'किस्मत' के पन्ने कभी खाली नहीं होते...!!