Sunday, 26 November 2017

मैं कुछ लम्हे और आपका साथ चाहता हूँ,
आँखों में जो जम गयी वो बरसात चाहता हूँ,
सुना हैं मुझे बहुत चाहते हो आप मगर,
मैं आपकी जुबां से एक बार इज़हार चाहता हूँ.....!!
आपकी याद हमें बेचैन बना जाती हैं,
हर जगह हमें आपकी सूरत नज़र आती हैं,
कैसा हाल किया है मेरा आपके प्यार ने,
नींद आती हैं तो आँखे बुरा मान जाती हैं।
आपकी याद हमें बेचैन बना जाती हैं,
हर जगह हमें आपकी सूरत नज़र आती हैं,
कैसा हाल किया है मेरा आपके प्यार ने,
नींद आती हैं तो आँखे बुरा मान जाती हैं।
जो रहते हैं दिल में वो जुदा नहीं होते,
कुछ एहसास लफ़्ज़ों से बयां नहीं होते,
एक हसरत है कि उनको मनाये कभी,
एक वो हैं कि कभी खफा नहीं होते.....!! 
कभी संभले तो कभी बिखर गए हम,
अब तो खुद में ही सिमट गए हम,
यूँ तो जमाना खरीद नहीं सकता हमें,
मगर प्यार के दो लफ़्ज़ों से बिक गए हम.....!! 
ऐसा नहीं है कि दिन नहीं ढलता या रात नहीं होती...
सब अधूरा अधूरा सा लगता है जब बात नहीं होती......!!

बहुत नायाब होते हैं जिन्हें हम अपना कहते हैं,
चलो आपको इज़ाजत है कि आप अनमोल हो जाओ.......!!

जिनके इरादे 'मेहनत' की स्याही से लिखे होत है... उनकी 'किस्मत' के पन्ने कभी खाली नहीं होते...!!