Sunday, 26 November 2017

ऐसा नहीं है कि दिन नहीं ढलता या रात नहीं होती...
सब अधूरा अधूरा सा लगता है जब बात नहीं होती......!!

बहुत नायाब होते हैं जिन्हें हम अपना कहते हैं,
चलो आपको इज़ाजत है कि आप अनमोल हो जाओ.......!!
....इस से ज़्यादा आपको और कितना करीब लाऊँ मैं,
....कि आपको दिल में रख कर भी मेरा दिल नहीं भरता........!!
बनकर खुशबु आपकी सांसो में बिखर जाऊँगा,
सुकून बनकर आपके दिल में utar जाऊँगा,
महसूस करने की कोशिश तो करो,
दूर रह कर भी आपके करीब नज़र आऊंगा.......!!
यूँ तो एक आवाज़ दूँ और बुला लूँ आपको,मगर......
कोशिश ये है कि,ख़ामोशी को भी आज़मा लूँ ज़रा.......!! 
आपको ख़्वाबों में पाकर दिल का क़रार खो ही जाता है,
मैं जितना रोकूँ ख़ुद को आपसे प्यार हो ही जाता है......!!
सुकून मिलता है जब आपसे बात होती है,
हजार रातों में वो एक रात होती है,
निगाह उठाकर जब देखते हो आप मेरी तरफ,
मेरे लिए वही पल पूरी कायनात होती है........!!

जिनके इरादे 'मेहनत' की स्याही से लिखे होत है... उनकी 'किस्मत' के पन्ने कभी खाली नहीं होते...!!